क्या आप जानते हैं इकलौते बच्चे होते हैं मोटापे का सबसे ज्यादा शिकार

 



अगर आपके घर में एक ही बच्चा है तो उसमें मोटापे का खतरा उन बच्चों की तुलना में ज्यादा होता है जिनके भाई.बहन होते हैं। एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है। इकलौते बच्चे की खाने की आदतों और शरीर के वजन का अध्ययन करने के बाद शोधकर्ताओं ने कहा कि इकलौते बच्चों की खाने की आदतें और पेय पदार्थों का चुनाव अस्वास्थ्यकर होता है। वहींए भाई.बहन वाले बच्चों के खाने की आदतें तुलनात्मक रूप से बेहतर पाई गईं।
चीनी बच्चों पर किया गया शोध रू शोधकर्ता नतालिया मूथ ने कहाए इस शोध के साथ ही कई शोधों में बताया गया है कि इकलौते बच्चे में मोटे होने की आशंका ज्यादा होती है। कई लोग सोचते हैं कि इकलौते बच्चे बिगड़ैल होते हैं इसलिए उनकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर कई शोध किए गए हैं।
पिछले एक दशक में यूरोप और चीन में इकलौते बच्चों और उनके वजन को लेकर कई शोध हुए हैं। चीन की सिंगल चाइल्ड पॉलिसी से शोधकर्ताओं को काफी डाटा मिला।  चीनी बच्चों पर किए गए शोध से पता चला कि शहरी चीन के लड़कों में ज्यादा वजन होने की आशंका 36: ज्यादा थी और मोटे होने की आशंका 43 फीसदी ज्यादा पाई गई।
प्रमुख शोधकर्ता चेल्सी क्रैच के अनुसार अगर आपके घर में कई बच्चे होते हैं तो आप ज्यादातर समय घर पर खाना पसंद करते हैं। इससे आप कम वसा वाला खाना खाते हैं।  वहीं इकलौता बच्चा होने पर आप बाहर जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन बिहेवियर में प्रकाशित शोध में  कहा गया है कि  इकलौते बच्चे अकेले होने के कारण शारीरिक रूप से कम सक्रिय होते हैं। खेलने के लिए भाई.बहन न होने के कारण वो ज्यादा समय असक्रिय रहते हैं।
जंक फूड ज्यादा खाते हैं . शोध के अनुसार अकेले बच्चे जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार जंक फूड के सेवन को कम करने के लिए अकेले बच्चों में फोन और स्क्रीन देखने के समय को कम करने की जरुरत है।
शोधकर्ताओं के अनुसार अगर आप घर का बना हुआ खाना ज्यादा खाते हैं तो आपका बीएमआई ज्यादा नहीं होगा। अकेले बच्चों का वजन बढ़ने के पीछे अभिभावकों का भी बहुत बढ़ा हाथ होता है। वे बच्चों को हर काम करने के लिए खाने का लालच देत हैं। और उनकी जिद के कारण उनके खान.पान का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में बच्चों का वजन बढ़ जाता है। 


 


टिप्पणियाँ