शपथ के 19 दिन बाद खट्टर ने मंत्री परिषद का किया विस्तार


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो सप्ताह से अधिक समय बाद मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को 10 सदस्यों को शामिल कर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। छह कैबिनेट रैंक और चार राज्य मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही मंत्रि. परिषद में मंत्रियों की संख्या 12 हो गयी है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने यहां राज भवन के लॉन में एक समारोह में नव नियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलायी। शपथ लेने वाले मंत्रियों में से आठ भाजपा से और एक जननायक जनता पार्टी ;जजपाद्ध से तथा एक निर्दलीय है।  हॉकी खिलाड़ी से नेता बने भाजपा विधायक संदीप सिंह को छोड़कर सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। भगवा पगड़ी पहनकर सिंह ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। कलायत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कमलेश ढांडा मंत्री पद की शपथ लेने वाली इकलौती महिला हैं।


 


टिप्पणियाँ

Popular Post