शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे रणवीर और दीपिका



 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज पूरे एक साल हो गये हैं। अपनी पहली शादी की सालगिरह पर ये दोनों बेहद सादगी के साथ भगवान वेंकटेश्वर मंदिरए तिरुमाला पहुंचे। दीपिका और रणवीर ने भगवान का आशीर्वाद लिया। वेंकटेश्वर मंदिर ने दोनों की तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण नई. नवेली दुल्हन के रूप में नजर आयी उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसपर गोल्डन कलर के धागे से काम हुआ है। ये बनारसी साड़ी है। इसके उपर दीपिका ने गोल्डन कलर की ज्वेलरी डाल रखी है। वहीं रणवीर क्रिम रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं। रणवीर ने अपने कंधे पर लाल रंग की चुनरी ले रखा है। फोटो में ये दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 


 


टिप्पणियाँ