गंगोलीहाट में हुई देवभूमि क्षत्रिय समिति की बैठक

 


पिथौरागढ़:  देवभूमि क्षत्रिय समिति की बैठक गंगोलीहाट में आयोजित की गई। कार्यक्रम अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन सिंह महरा ने की। बैठक में समिति के संरक्षक राम सिंह, अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र खनका, संयोजक नरेंद्र गुरुंग एवं कार्यकारिणी सदस्य विनोद कार्की आदि ने जिलास्तर में जाकर प्रतिभाग कर क्षत्रिय समाज को एकजुट कर देवभूमि क्षत्रिय समिति को विकास खण्ड स्तर से ग्राम स्तर तक विस्तारित करने की बात कही।

साथ ही क्षत्रिय समिति के गठन एवं पंजीकरण के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गंगोलीहाट शाखा का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूरन सिंह महरा, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह धनिक, सचिव लक्ष्मण धनिक, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह नेगी को बनाया गया। समिति के सदस्य के रूप में देव सिंह रावत, हरीश सिंह, संजू बोहरा ने उपस्थिति दर्ज की। साथ ही हयात सिंह बोहरा को सलाहकार नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूरन सिंह महरा ने कहा क्षत्रिय समाज का देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारे पुरखों ने देश के नवनिर्माण के लिए अपना बलिदान दिया है। आज हम सभी को एक सूत्र में बंधकर सामाजिक सरकारों के प्रति मुखर होकर कार्य करना है। अपने समाज के लोगों की प्रगति में योगदान देना है।

टिप्पणियाँ