झारखंड : साहिबगंज में भड़की हिंसा में पुलिसकर्मी सहित छह घायल

 


साहिबगंज: झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव हो गया । पथराव की घटना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गये। एक अधिकारी के मुताबिक कल शनिवार रात दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में कई दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि घटना उस समय हुई जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था तभी किहरीपाड़ा में कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव किया जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

उन्होंने बताया कि साहिबगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे को सिर में चोटें आईं, लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है।उन्होंने कहा कि कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। यादव ने पीटीआई.से कहा, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह की अन्य झड़पों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, हम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, इस बात की जांच की जा रही है कि झड़प की वजह क्या थी।

टिप्पणियाँ

Popular Post