आपकी शारीरिक मुद्रा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है?



आपकी शारीरिक मुद्रा के पीछे के कारण


अक्सर बॉडी लैंग्वेज यानी हमारी शारीरिक मुद्रा हमारे बारे में बहुत कुछ बयां कर देती है। कह जाता है कि हमारे हावभाव में हमारे शब्दों से ज्यादा ताकत होती है। कई बार बिना कुछ बोले ही सामने वाला व्यक्ति हमारे हावभाव देखकर हमारे बारे में बहुत कुछ समझ जाता है। ऐसे ही जब हमारी बॉडी लैंग्वेज की बात आती है तो हम बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाते हैं।

जब हम किसी दूसरे व्यक्ति से मिलते है तो हम सिर्फ अपने कम्युनिकेशन पर ध्यान देते हैं। इस दौरान हम अपनी बॉडी लैंग्वेज या शारीरिक मुद्राओं के बारे में भूल जाते हैं। कई बार ऐसा होता है हम कहना कुछ चाहते हैं, जबकि हमारी बॉडी और हावभाव कुछ और ही कह जाते है। इससे सामने वाला व्यक्ति आसानी से समझ जाता है। सुनने में ये बात बहुत छोटी और सामान्य लग सकती है लेकिन इमोशंस में बहुत ताकत होती है। इसलिए अपने कम्युनिकेशन के साथ-साथ अपने हावभाव और शारीरिक मुद्राओं पर भी ध्यान दें।

हमारे हावभाव देखकर सामने वाले व्यक्ति बहुत अलग-अलग धारणाएं बनाने लगता है। खासकर तब जब हम कह कुछ और रहे होते हैं जबकि हमारी शारीरिक मुद्रा कुछ और ही बयां कर रही होती है। इसलिए कहते है कि किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते समय हमारे हावभाव बहुत मायने रखते हैं। इनमें शब्दों से ज्यादा ताकत होती है। कई बार हमारे आसपास के लोग हमारी बॉडी लैंग्वेज देखकर ही हमारे बारे में बहुत कुछ समझ जाते हैं या ये कहना भी गलत नहीं होगा कि वो सबकुछ समझ जाते हैं जो हमारे भीतर चल रहा होता है। भले ही हमे इस बात का पता न लगे लेकिन हमारे हावभाव सबकुछ बता देते हैं। चलिए अब जान लेते हैं हर पॉज के बारे में किसका क्या मतलब है।

पॉजिशन A
इस तरह के लोग काफी रचनात्मक और करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं। ऐसे लोग बहुत ज्यादा स्वैच्छिक होते है और कोई भी निर्णय लेने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगाते हैं। जो सही लगता है उसे तुरंत करने की कोशिश करते हैं। हालांकि इससे कई बार उन्हे परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है, लेकिन इनका करिश्माई व्यक्तित्व इन्हे हर परेशानी से निकाल ही देता है। इस तरह के लोग जिन्दगी में काफी जोखिम उठाते हैं और बहुत कुछ नया अनुभव करते हैं। इस तरह के लोग काफी सामाजिक होते हैं और नए दोस्त में ज्यादा समय नहीं लगता है। इन लोगों का साथ अक्सर काफी अच्छा होता है, जिससे दूसरे लोगों से इनके संबंधो में मधुरता बनी रहती है।

पॉजिशन B
इस पॉजिशन में बैठने वाले सच्चे सपने देखने वाले होते हैं। इस तरह के लोगों की कल्पनाशक्ति बहुत कमाल की होते हैं। सपनों में खो जाना तो कोई इनसे सीखे। इनके दिमाग में महान विचार आना तो कॉमन होता है, ये नए विचारों के धनी होते हैं। अपने बेहतरीन विचारों को दूसरे के साथ शेयर भी करते हैं। इस पॉजिशन वाले लोग बहुत सहानुभूति रखने वाले होते हैं और जल्द ही दूसरे लोगों से घुलमिल जाते हैं। हालांकि कई बार कुछ कारणों से कुछ चीजों से खुद को दूर रखते हैं। वे उत्कृष्ट श्रोता होते हैं और अपनी भावनाओं करीब होते हैं।

पॉजिशन C

ये लोग थोड़े अराजक स्वभाव के होते हैं और बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इन्हे बेमतलब परेशानी पैदा करने वाली चीजो में उलझने में मजा आता है। बिना सोचे समझे बोलने की आदत की वजह से कई बार दूसरो को दुखी कर जाते हैं। ये बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और इस पॉजिशन वाले लोगों में एकाग्रता की कमी होती है। रिलेशनशप में भी ये लोग कुछ अलग होते हैं, जल्दी ही दिलचस्पी खत्म कर देते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है इन लोगों में सबकुछ बुरा ही होता है, ये लोग हर काम को परफेक्शन के साथ करते हैं।

Sources:News18

टिप्पणियाँ

Popular Post