इंजीनियर्स गैंग का सरगना गिरफ्तार,फर्जी वेबसाइट पर भर्ती विज्ञापन,50 हजार हुये शिकार

 


उत्तर प्रदेश सरकार की फर्जी वेबसाइट बनाकर भर्ती का विज्ञापन डालकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है और गिरोह का संचालन भी इंजीनियर्स ही कर रहे थे। इस गिरोह ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात समेत देशभर के करीब 50 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया।

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के इस बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है। ओडिशा पुलिस के मुताबिक नौकरी के नाम पर देशभर में करीब 50 हजार लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ओडिशा पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को बड़े जॉब स्कैम का खुलासा कर दिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक देशभर में करीब 50 हजार लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने के मामले में आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के डिप्टी कमिश्नर जनरल जय नारायण पंकज ने कहा कि ये पूरा गिरोह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से संचालित हो रहा था।

उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष लोग गिरोह का संचालन कर रहे थे और फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर बेरोजगारों को आकर्षित करने के लिए उन वेबसाइट्स पर फर्जी भर्तियों के विज्ञापन डाले जाते थे। जालसाजों ने ओडिशा के अलावा गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोगों को इसमें टारगेट किया।

टिप्पणियाँ