माता सीता को लेकर श्विराज सरकार के मंत्री का विवादित बयानदेखें वीडियो

 


भोपाल: मध्यप्रदेश में श्विराज चौहान सरकार के शिक्षा मंत्री डा0मोहन यादव ने सीता माता को लेकर एक बयान दिया जिसे लेकर साशल मीडिया पर हल्ला बरपा है। आपको बता दें कि उज्जैन के नागदा में कारसेवक सम्मान समारोह में मोहन यादव ने माता सीता को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस पर मंत्री जी अब अपनी तरफ से सफाई दे रहें हैं। मंत्री ने कहा था कि ‘‘मर्यादा के कारण राम को सीता को छोड़ना पड़ा था’’। उन्होंने वन में बच्चों को जन्म दिया। कष्ट झेलकर भी राम की मंगलकामना करती रहीं। आज के दौर में ये जीवन तलाक के बाद की जिंदगी जैसा है’’। कार्यक्रम में कारसेवकों को संबोधित करते हुए डा0 यादव ने कहा था कि जिस सीता माता को राम इतना बड़ा युद्ध करके लाए थे उन्हें गर्भवती होने पर भी राज्य की मर्यादा के कारण छोड़ना पड़ा था ।


                                                         vedio source :IBC24

उस सीता माता के बच्चों को जंगल में जन्म लेना पड़े,वह माता इतने कष्ट के बावजूद भी पति के प्रति कितनी श्रद्धा करती है कि वह कष्टों को भूल कर भगवान राम के जीवन की मंगल कामना करती है। भगवान राम के गुणों को बताने के लिए उन्होंने बच्चों को भी संस्कार दिए। डा0 यादव ने उनके धरती में समाने को लेकर भी बात कही और बोले कि ‘‘आज की भाषा में इसे आत्महत्या कहा जाता है’’। सोशल मीडिया पर मंत्री जी का बयान वायरल होने के बाद चारों तरफ उनकी किरकरी हो रही है। अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है।

मोहन यादव ने कहा कि ‘‘कार्यक्रम कारसेवकों के त्याग और संकल्प के सम्मान का था। इसलिए राम राज्य को लेकर मैंने कुछ बात कही। इसके मूल में राम,सीता का त्याग और प्रेम था। राम राज्य के लिए क्या-क्या त्याग करना पड़े, कष्ट उठाने पड़े, यह बता रहा था। मेरी बात को गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है’’।

टिप्पणियाँ

Popular Post