ट्रैफिक के डिजिटल बोर्ड पर चलता रहा ‘‘अश्लील मैसेज’’, काटनी पड़ी बिजली

 


मुंबई के डिंडोशी में एक डिजिटल यातायात परामर्श बोर्ड पर अचानक से 'अभद्र संदेश' चलने लगा। करीब एक घंटे तक यह संदेश चलता रहा। पुलिस ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

करीब एक घंटे तक यह संदेश चलता रहा। बाद में तुरंत बिजली काटी गई, जिसके बाद यह संदेश दिखना बंद हुआ। पुलिस ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मुंबई नगर निकाय ने गोरेगांव (पूर्व) में एक मॉल के पास आधुनिक यातायात (स्मार्ट ट्रैफिक) पोल लगाया है।

एक ठेकेदार ने यातायात संबंधी परामर्श को प्रदर्शित करने के लिए एक पोल पर दो एलईडी स्क्रीन बोर्ड लगाए हैं।पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रात 9:10 बजे एलईडी स्क्रीन पर एक 'अभद्र संदेश' प्रदर्शित किया गया था।

बिजली की आपूर्ति काट दिए जाने से पहले संदेश एक घंटे से अधिक समय तक बोर्ड पर दिखता रहा। बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो।

टिप्पणियाँ

Popular Post