जमानत के बाद राजकुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ मंदिर में किये दर्शन

 


 सितंबर में जमानत पर रिहा होने के बाद से राज कुंद्रा पहली बार पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। व्यवसायी राज कुंद्रा और उनका परिवार छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए। वहां पर राज को पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एक मंदिर में देखा गया। 

दोनों आध्यात्मिक सैर के लिए पीले रंग के कपड़े पहने दिखायी दिए। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की साथ में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरस हो रही है क्योंकि अश्लील फिल्म निर्माण केस के बाद यह उसकी साथ में पहली तस्वीर है।पिछले महीने खबर आई थी कि राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को डिलीट कर दिया था। 

राज कुंद्रा सोशल मीडिया के काफी शौकीन है वह इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी एक्टिव नजर आते रहे हैं। व्यवसायी ने अपने सभी खातों को हटाने का फैसला किया था। वहीं शिल्पा शेट्टी फिटनेस वीडियो और पारिवारिक तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपने अनुयायियों को आकर्षित करना जारी रखती हैं।राज कुंद्रा को जुलाई में अश्लील सामग्री के उत्पादन और वितरण की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

 मुंबई में उनके कार्यालयों पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा। मामले में गिरफ्तारी के दो महीने बाद, राज 21 सितंबर को जेल से बाहर आया था। पुलिस ने 1500 पन्नों के पूरक आरोप-पत्र में दावा किया था कि कुंद्रा इस मामले में "मुख्य सूत्रधार" थे और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फिल्म उद्योग में संघर्ष कर रही युवतियों का अश्लील तरीके से फिल्मांकन करके उनका शोषण किया।  

टिप्पणियाँ