उत्तराखंड: सोशल साइट के माध्यम से चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 


   देहरादून /  वसंत विहार इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट सोशल साइट के माध्यम से चलाया जा रहा था। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर देह व्यापार चलाए जाने की जानकारी मिली थी। बताया गया था कि इसकी बुकिंग मैसेंजर एप और सोशल साइट के माध्यम से की जाती है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और वसंत विहार पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। यहां व्यक्ति व उसकी पत्नी बाहर के कमरे में और अंदर के कमरे में एक महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पूछताछ करने पर पता चला कि पति-पत्नी ने यह मकान छह महीने पहले किराये पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क हैं, जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। उनसे फोन पर संपर्क कर वह इस किराये के कमरे में बुलाती है।व्यक्ति उनसे संपर्क कर उनको घर तक लाता है। दिल्ली गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 फीसदी दिया जाता है। हाल में उन्होंने दिल्ली से एक युवती को बुलाया था। इसकी जानकारी इनके एक पुराने ग्राहक को मिली। वह रैकेट चलाने वाले व्यक्ति के कहने पर नर्मदा एन्क्लेव स्थित उस मकान में चला गया। इस ग्राहक को महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।


टिप्पणियाँ