कार्यकर्ता विहीन पार्टी है कांग्रेसः भगत

 


  विकासनगर /  हरबर्टपुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत ने शिरकत की। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि देशभर में संपन्न हो रहे चुनावों में कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और लगन साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यसमिति के मंच से कांग्रेस को कार्यकत्र्ताओं और जन समर्थन विहीन पार्टी बताया। बैठक में संगठन के जिला स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यसमिति का मकसद कार्यकत्र्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी मोड में लाना है। उन्होंने कहा कि अभी से तैयारी करने से चुनाव के समय पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही भाजपा देश और विदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। संबोधन में नगर विकास मंत्री कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बरसे।कार्यसमिति में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता आधारित पार्टी है, जिसमें साधारण कार्यकत्र्ता का व्यक्तित्व निर्माण का कार्य किया जाता है और वह आगे चलकर नेतृत्व करता है। कहा कि कार्यकत्र्ताओं के दम पर और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा पुन: सत्ता में आएगी। एक बार भाजपा दूसरी बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ देगी। संगठन महामंत्री ने संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और भाजपा जिला देहरादून की ओर से किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने भाजपा जिला देहरादून की ओर से किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष शरद रावत ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला प्रभारी अनिल गोयल, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, विकासनगर ब्लाक प्रमुख जसविदर सिंह, कालसी ब्लाक प्रमुख मठौर सिंह चौहान, जिला महामंत्री अरूण मित्तल, सुरेश कंडवाल, राजेश जुगरान, वीरेंद्र चौहान, पंकज शर्मा, घनश्याम सिंह नेगी, मीता सिंह, वीर सिंह, विनोद कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद कामिल, जिला उपाध्यक्ष सरफराज जाफरी आदि उपस्थित रहे।अपने बयान के कारण चर्चा में रहने वाले नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत ने तीन मुख्यमंत्री बदलने के मामले में एक बार फिर से चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार प्रदेश सरकार के तीन मुख्यमंत्रियों को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक से एक काबिल व्यक्ति हैं, इसलिए भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए हैं। इसके अलावा भाजपा में अनुशासन भी इतना है कि तीन मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद सभी विधायक एक साथ हैं। कहा दस विधायक वाली कांग्रेस पार्टी अपना एक नेता तक नहीं चुन पा रही है। कांग्रेस को भाजपा को छोड़कर अपनी स्थिति पर अधिक विचार करना चाहिए। 

 

Sources:JNN

टिप्पणियाँ

Popular Post