मुंबई में कोरोना का कहर, ड्रोन से नजर, लगाया गया साप्ताहिक लॉकडाउन

  


 महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना के आंकड़े आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया। सोमवार सुबह तक लॉकडाउन जारी रहेगा। मुंबई के इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 35 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई। महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों से कहा कि उन्हें राज्य में स्थापित कुछ कोविड-19 ‘जम्बो’ उपचार केंद्रों को संभालना चाहिए।  

टिप्पणियाँ