भाजपा पर वार -क्या बर्ड फ्लू के पीछे भी पाकिस्तान या खालिस्तान का हाथ-शिवसेना

   

महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के पैर पसारने को लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि सरकारी लोगों का कहना है कि सरकारी लोग किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान, खालिस्तान और माओवादियों का हाथ बताते हैं लेकिन अब देश में इतनी मुर्गियां और पक्षी मर रहे हैं, इनके पीछे किसका हाथ है?

सामना में शिवसेना ने लिखा है, 'सरकारी लोगों का कहना है कि किसानों के आंदोलन के पीछे पाकिस्तानी, खालिस्तानी, चीनी, नक्सलवादी और माओवादियों का हाथ है। अब जो ये मुर्गियां और पक्षी मर रहे हैं, उनके इस रहस्यमय हत्याकांड में भी खालिस्तानी, पाकिस्तानी और नक्सलवादियों का हाथ है, ऐसा भाजपा प्रवक्ता ने घोषित नहीं किया, ये बड़ी बात है।'

Sources:Prabhashakshi Samachar

टिप्पणियाँ

Popular Post