कोलकाता में पदयात्रा के बहाने स्वामी विवेकानंद की जयंती को कैश करने में जुटी भाजपा

  

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोलकाता में पदयात्रा की शुरुआत की है। यह पदयात्रा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में निकाला गया। पदयात्रा में बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और शुभेंदु अधिकारी जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पदयात्रा के जरिए भाजपा लोगों को साधने की कोशिश करेगी।

आपको बता दें कि पार्टी की ओर से लगातार ममता बनर्जी सरकार पर विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया जाता है। पार्टी यह भी दावा करती है कि अगर वह सत्ता में आई तो विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के सपने का बंगाल बनाकर दिखाएगी।

Sources:Agency News


टिप्पणियाँ

Popular Post