कैलेंडर अभियान के जरिए घर-घर तक पहुंच बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस

  

लखनऊ  / उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के माध्यम से दूर-दराज के गांवों से लेकर हर घर में प्रियंका गांधी की दस्तक होगी। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर वाला कैलेंडर हर घर तक पहुंचाया जाएगा।साल 2021 की शुरुआत के साथ ही हर गांव हर शहर तक प्रियंका गांधी के कैलेंडर भेजे जा रहे हैं। पार्टी अभी अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। कांग्रेस का ध्येय है कि विधानसभा चुनावों से पहले बूथ लेवल तक पार्टी को प्रदेश में फिर से मजबूत किया जाए। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर उत्तर प्रदेश भेजे हैं और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर गांव हर शहर तक इन कैलेंडरों को पहुंचाया जाए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कैलेंडर की तस्वीर ट्वीट की है। जिसमें लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के संघर्षों की कहानी कहने वाले कैलेंडर बांटेगी। इन कैलेंडरों में प्रियंका गांधी की अलग-अलग तस्वीरें हैं। 12 पेज के कैलेंडर में सोनभद्र से लेकर हाथरस मामले तक के संघर्ष को दर्शाया गया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post