मध्य प्रदेश भाजपा की नई टीम का हुआ ऐलान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को नहीं मिली जगह !


 

भोपाल  / मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की इस नई टीम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह न के बराबर ही मिली है। सिंधिया कोटे से महज सिर्फ एक को ही कार्यकारिणी में जगह दी गई है। हालांकि, टीम में महाकौशल को तवज्जो दी गई है। भाजपा की नई टीम में 7 मोर्चा अध्यक्ष. 12 नए उपाध्यक्ष, 12 मंत्री और कोषाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। मोर्चा अध्यक्षों की बात की जाए तो पार्टी ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।

सिंधिया का नहीं है दबदबा !

अगर भाजपा की नई टीम की बात की जाए तो इस बार सिंधिया का दबदबा बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। जबकि इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों को प्रमुखता दी गई है। उपचुनाव के बाद शायद यह पहला मौका है जब सिंधिया समर्थकों को कुछ खास तवज्जों नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि दल-बदल करने वालों को संगठन में स्थान देने से हमेशा ही परहेज किया जाता है और यही कारण है कि सिंधिया के समर्थकों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। क्योंकि सिंधिया के समर्थक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

बता दें कि भाजपा की नई टीम का गठन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस टीम में कोशिश की गई है कि क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के बीच में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही टीम में युवाओं को भी मौका दिया गया है। 

13 साल में बच्चियां प्रजनन के हो जाती हैं लायक

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हाल ही में बयान दिया था कि 15 साल में बच्चियां प्रजनन के लायक हो जाती हैं, तो उनकी शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश में बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के लिए समाज में बहस की वकालत किए जाने पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विवादित टिप्पणी कर दी। सज्जन सिंह वर्मा की इस टिप्पणी पर 'महाराज सिंधिया' का भी बयान सामने आ गया है। सिंधिया ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा का बयान 100 साल पुरानी पार्टी की 100 साल पुरानी मानसिकता को दर्शाता है।

Sources:Agency News

टिप्पणियाँ

Popular Post