महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, MLC चुनाव में महा विकास आघाड़ी ने मारी बाजी


पुणे स्नातक सीट से एनसीपी के अरुण लाड और औरंगाबाद की स्नातक सीट से सतीश चह्वाण ने जीत हासिल की हैष कांग्रेस के जयंत दिनकर ने पुणे डिवीजन की सीट पर बाजी मारी है वहीं नागपुर डिवीजन की सीट भी कांग्रेस के खाते में गई है।



 


महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां एमएलसी के 6 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी महा विकास आघाड़ी ने 4 सीटें जीत ली है। धुले नंदुरबार की 1 सीट को भाजपा जीतने में कामयाब रही है जबकि एक सीट अमरावती में मतगणना जारी है जिस पर निर्दलीय विधायक आगे चल रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा अपने दो गढ़ पुणे और नागपुर भी नहीं बचा सकी है। पुणे स्नातक सीट से एनसीपी के अरुण लाड और औरंगाबाद की स्नातक सीट से सतीश चह्वाण ने जीत हासिल की हैष कांग्रेस के जयंत दिनकर ने पुणे डिवीजन की सीट पर बाजी मारी है वहीं नागपुर डिवीजन की सीट भी कांग्रेस के खाते में गई है।














ANI_HindiNews

 



@AHindinews






महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हम ज़्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हमें 1 सीट मिली। 3 पार्टी के साथ में आने के बाद उनकी शक्तियों का हमने जो आंकलन किया वो कहीं न कहीं गलत हुआ है: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस




नागपुर सीट का कांग्रेस के खाते में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है क्योंकि यहां पिछले 5 दशकों से भाजपा और आरएसएस का गढ़ रहा है। महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इसी इलाके से आते हैं। चुनावी परिणामों पर बयान देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। हम ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सिर्फ हमें एक सीट ही मिली है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि तीन पार्टी के साथ आने से ऐसा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस हार का आकलन करेंगे और कहां गलती हुई है इसको सुधरेंगे। उन्होंने शिवसेना पर तंज कसते हुए भी कहा कि जिस पार्टी के मुख्यमंत्री हैं, उसे कोई सीट नहीं मिली है।

Sources:Agency News

टिप्पणियाँ

Popular Post