Q2 में सबसे खराब अर्थव्यवस्थाओं में भारत दूसरे नंबर पर, पहले पर है ब्रिटेन


कोरोना संकट की मार दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी पर लगातार दूसरी तिमाही में भी पड़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। सितंबर तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी 7.5 फीसदी गिर गई, हालांकि जून तिमाही में 23.9 फीसदी की गिरावट से यह बेहतर है।वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं COVID-19 महामारी और लॉकडाउन के साथ संघर्ष करती रहीं। 2020 की जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में पिछली तिमाही के 3.2 प्रतिशत की तुलना में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का दूसरी तिमाही कुछ ऐसा हाल रहा...


ब्रिटेन


दूसर तिमाही में सबसे खराब प्रदर्शन ब्रिटेन का रहा।  प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक यूके की जीडीपी में इस दौरान 9.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यूके लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट के साथ मंदी के बीच है। 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को 21.7 प्रतिशत की सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ा।


जापान


जुलाई-सितंबर की अवधि में जापानी अर्थव्यवस्था में गिरावट 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। 1980 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद  अप्रैल-जून तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।


इटली


इटली की जीडीपी में दूसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अगर 2020 की अप्रैल-जून तिमाही की बात करें तो इसकी जीडीपी 1995 की Q1 के बाद सबसे कम थी। रिकॉर्ड गिरावट के साथ इटली की जीडीपी पहली तिमाही में 17.7 प्रतिशत थी।


दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर कोरोना की मार


















































देशसितंबर तिमाहीजून तिमाही
ब्रिटेन-9.6-21.7
भारत-7.5-23.9
जापान-5.8-9.9
इटली-4.7-17.7
फ्रांस-4.3-18.9
जर्मनी-4-11.3
अमेरिका-2.9-9.1
चीन4.93.2

स्रोत:बिजनेस टूडे, आंकड़े प्रतिशत में


फ्रांस


2020 की जुलाई-सितंबर तिमाही में फ्रांस की जीडीपी 4.3 प्रतिशत गिर गई। पिछली तिमाही में यह 18.9 प्रतिशत गिरी थी। 


जर्मनी


पिछली तिमाही में जर्मनी के जीडीपी में 11.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी तिमाही में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद में 4 प्रतिशत की गिरावट आई , जो देश के सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा आधी सदी पहले तिमाही आर्थिक आंकड़ों पर नज़र रखने के बाद से यह सबसे कम था।


अमेरिका


अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में 9.1 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। वहीं सितंबर तिमाही के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका की जीडीपी 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 2020 की सितंबर तिमाही में अमेरिका की वास्तविक जीडीपी 33.1 प्रतिशत ( तिमाही दर 7.4 प्रतिशत) की वार्षिक दर से बढ़ी है।


 


Sources:HindustanSamachar


टिप्पणियाँ