पाकिस्तान ने कठुआ जिले की बस्तियों पर की गोलीबारी, एक महिला जख्मी


 


अधिकारियों के अनुसार आज सुबह तक जारी गोलीबारी के कारण मनयारी गांव में एक महिला घायल हो गयी। गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदों के बीच दहशत फैल गयी।



 


जम्मू /  पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और बस्तियों पर गोलीबारी की जिससे एक महिला घायल हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कई अग्रिम सीमा चौकियों और मनयारी, सपवाल और करोल कृष्णा इलाके में बस्तियों को निशाना बनाया जिसके बाद बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। 



 


अधिकारियों के अनुसार आज सुबह तक जारी गोलीबारी के कारण मनयारी गांव में एक महिला घायल हो गयी। गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदों के बीच दहशत फैल गयी। मनयारी के निवासी कुलदीप ने बताया, ‘‘हमें हर रात भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ता है। यह गोलीबारी लगातार हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो गोले हमारे परिसर में फटे और एक महिला घायल हो गयी।’’ कुलदीप ने कहा कि गोलीबारी के कारण कई मकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है।


 


Sources:Agency News



टिप्पणियाँ

Popular Post