सुगौली विधानसभा 2020-पूर्वी चंपारण की सुगौली सीट पर भाजपा के गढ़ में राजद व लोजपा लगा रही सेंध



एनडीए को साख बचाना मुश्किल साबित हो सकता है। इस सीट से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद लोजपा का दामन थामते हुए चुनाव मैदान में हैं।




 


पूर्वी चंपारण /  पूर्वी चंपारण की सुगौली विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का केंद्र रहा है। हालांकि कभी यह क्षेत्र कांग्रेस व माकपा का माना जाता था। लेकिन भाजपा की जीत का सिलसिला विधायक रामचंद्र सहनी ने शुरू किया, जो अभी तक बरकरार है। इस बार भी रामचंद्र सहनी यहां से वीआइपी से उम्मीदवार हैं। यहां एनडीए की साख बचाना मुश्किल साबित हो सकता है। इस सीट से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद लोजपा का दामन थामते हुए चुनाव मैदान में हैं।


वहीं 2015 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके ई.शशिभूषण सिंह राजद से चुनाव मैदान में हैं। वहीं रालोसपा प्रत्याशी संत सिंह कुशवाहा भी चुनाव को रोचक बना रहे हैं। चुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी हैं। एक तरफ जहां एनडीए को साख बचाना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजद व रालोसपा प्रत्याशी लड़ाई को त्रिकोणात्मक बनाने में लगे हैं। इस बार भाजपा को यहां निराशा हाथ लगी है, जिसके कारण असंतोष के साथ पार्टी में बिखराव भी दिख रहा है। अखिलेश कुमार मिश्रा भी भाजपा के टिकट के दावेदार थे, पर टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।


 


 

2020 के प्रमुख प्रत्याशी


एनडीए : रामचंद्र सहनी (वीआइपी)


महागठबंधन : ई. शशिभूषण सिंह (राजद)


लोजपा : विजय प्रसाद गुप्ता (लोजपा)


रालोसपा : संत सिंह कुशवाहा


निर्दलीय : अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा


2015 के विजेता उपविजेता और मिले मत


1. रामचंद्र सहनी (भाजपा) : 62384


2. ओमप्रकाश सहनी (राजद) : 54628


Source: जेएनएन



 



टिप्पणियाँ