हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक गोलू राजा को गोली लगने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार


गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव में 26 अक्‍टूबर की रात भाजपा नेता भानु दुबे के बेटे की जन्मदिन पार्टी में पड़ोसी राज्‍य बिहार के मशहूर लोकगीत गायक व अभिनेता गोलू राजा और गायिका निशा उपाध्याय गीत प्रस्तुत कर रहे थे, तभी वहां हर्ष फायरिंग शुरू हो गई।



बलिया /  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों जन्‍मदिन के उत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक और अभिनेता गोलू राजा को गोली लगने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता भानु दुबे को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भाजपा नेता भानु दुबे को बुधवार को उसके गांव के समीप एक तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उल्‍लेखनीय है कि गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव में 26 अक्‍टूबर की रात भाजपा नेता भानु दुबे के बेटे की जन्मदिन पार्टी में पड़ोसी राज्‍य बिहार के मशहूर लोकगीत गायक व अभिनेता गोलू राजा और गायिका निशा उपाध्याय गीत प्रस्तुत कर रहे थे, तभी वहां हर्ष फायरिंग शुरू हो गई।


इस दौरान एक गोली गायक की बांह को चीरते हुए सीने में लग गई। गोलू को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक लाल साहब गौतम की शिकायत पर हत्‍या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में भानु दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि पुलिस जन्मदिन की पार्टी में गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।







ANI UP

 



@ANINewsUP






A singer named Golu Raja was injured in celebratory firing by Bhanu Dubey (a BJP leader) during his son's birthday celebrations yesterday. Golu Raja's condition is stable. A case has been registered in the matter: SP Ballia, Devendra Nath




 

Source:Agency News

 

टिप्पणियाँ

Popular Post