महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार का फूंका पुतला



कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही उनके कार्यों की जमकर आलोचना की।




 


डोईवाला / मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही उनके कार्यों की जमकर आलोचना की।   


राजधानी देहरादून के डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में चौक पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका से डोईवाला चौक पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के कार्यों की आलोचना करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान उम्मेद बोरा, मोहित नेगी, नवीन मिश्रा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


भाजपा पार्षदों ने फूंका महापौर का पुतला



 

पौड़ी जिले के कोटद्वार में विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर महापौर हेमलता नेगी का पुतला फूंका। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। प्रदर्शनकारी पार्षदों का आरोप था कि भाजपा और समर्थित पार्षदों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। विकास कार्यों के मामले में भी कांग्रेस के पार्षदों को तरजीह दी जा रही है। फरवरी 2020 में दो हजार लाइटें खरीदे जाने के बावजूद अभी तक यह वार्डों में नहीं लगाई गई हैं। इस कारण निगम के ग्रामीण क्षेत्र अंधकार में हैं। 





 


वहीं, फरवरी माह से अभी तक निगम की बोर्ड बैठक भी नहीं हुई है, जबकि अन्य निगमों में कोविड-19 के नियमों के तहत बैठकें हुई हैं। कहा कि एक ही वॉर्ड में तीन-तीन टेंडर निर्गत किए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्ड विकास की राह देख रहे हैं। सफाई कर्मियों की तैनाती भी वॉर्डों में समान रूप से नहीं की जा रही है।



आरोप है कि कोविड-19 के तहत निगम की ओर से खरीदी गई सामग्री के ब्योरा के बारे में भी पार्षदों को अवगत नहीं कराया गया है। पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी भी दी। पुतला फूंकने वालों में सौरव नौडियाल, कमल नेगी, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, जयदीप नौटियाल, नीरुबाला खंतवाल, लीला देवी, ज्योति सिंह, रितु चमोली व गायत्री भट्ट आदि शामिल रहे। 


 


Source:Agency News



टिप्पणियाँ

Popular Post