कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू, पूरे गढ़वाल का करेगी दौरा


कार्यालय से इंदिरा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि इंदिरा यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के जरिए किए गए देश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।



 


ऋषिकेश /  कांग्रेस सेवादल ने ऋषिकेश कार्यालय से इंदिरा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि इंदिरा यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के जरिए किए गए देश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा उत्तराखंड के तमाम लोगों में ऊर्जा का संचार भी करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास के लिए कई दूरगामी कदम उठाए थे। यही कारण है कि आज भी पूरी दुनिया में इंदिरा गांधी के नाम और उनके कामों को याद करती है।


कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में शनिवार को इंदिरा तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले कांग्रेस भवन में ध्वज वंदन किया गया। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि ऋषिकेश तीर्थ नगरी से शुरू  हुई ये साप्ताहिक यात्रा पूरे गढ़वाल का दौरा करेगी। यात्रा कोटद्वार पहुंचेगी, जहां इसका 31 अक्टूबर को विधिवत रूप से समापन किया जाएगा। 



 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि निश्चित रूप से इस यात्रा के कारण कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार होगा, जो आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। तमाम विकास कार्य ठप पड़े हैं। यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है, स्वयं सरकार के मंत्री और विधायक भी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।


Source:Jagran samachar



टिप्पणियाँ

Popular Post