पुलिस की हिरासत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष


बाराबंकी / उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को बाराबंकी में आज यानि गुरुवार दोपहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए गिरफ्तार किया है।वहीं पुलिस ने पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सुनील पाठक, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी को नजरबंद कर दिया है।

 

आपको बता दें  पुलिस ने उन्हे उस वक्त  हिरासत में लिया जब वह फैजाबाद में भूमि अधिग्रहण से पीड़ित किसानों से मुलाकात करने जा रहे थे।  प्रदेश अध्यक्ष के रोके जाने की सूचना पर वहां काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हो गए हैं, जबकि अफसरों का कहना है कि उनको अयोध्या के अलावा और कहीं नहीं जाने दिया जाएगा।

 

वहीं लल्लू का कहना है कि यूपी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन वो हमेशा सच का साथ देते रहेंगे। श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व रायबरेली फोरलेन के किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसी मुद्दे पर लल्लू किसानों से बातचीत करते।

Source:UP Patrika

टिप्पणियाँ