देवभूमि में गुण्डाराज। देखिये दहशतगर्दी का लाईव वीडियो


रिपोर्ट- संदीप चौधरी


रुड़की /  देवभूमि उत्तराखंड की यह तस्वीर आपके होश उड़ा कर रख देगी। उत्तराखंड में कानून नाम का कितना खौफ हैं इस वीडियो को देखकर आप खुद ही अन्दाजा लगा लीजिए। बता दें कि, रुड़की के ख़ानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गाँव मे दो पक्षो में जमीन को लेकर चल रहा तनाव आज संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनो पक्षों के लोगो के बीच लात घुसे ओर लाठियां चली। जिसमे दोनो पक्षो से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए



घायलों में तीन महिलाये भी शामिल है। संघर्ष के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि, किस तरह से दोनो पक्ष मारपीट कर रहे है। उधर दोनो पक्षो की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीँ इस पूरे मामले पर पुलिस के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए बैठे है, जो मीडिया के सामने कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।


Source : bright news post


टिप्पणियाँ

Popular Post