महागठबंधन से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, BSP के साथ मिलकर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव


कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि उपेंद्र कुशवाहा कहां जाएंगे क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर तेजस्वी को नेता मानने से इनकार कर दिया था। इस बात की भी चर्चा जोरों पर थी कि वह एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों को इस पर संदेह था।



 


बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच आखिरकार रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया। कुशवाहा ने एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है। साथ ही साथ उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान भी कर दिया है। अब उपेंद्र कुशवाहा बिहार में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट भी हिस्सा रहेगी।


 






 




 




ANI

 



@ANI






Rashtriya Lok Samta Party (RLSP) to fight elections with Bahujan Samaj Party and Janwadi Party Socialist: Upendra Kushwaha, RLSP Chief #BiharElections

 




कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि उपेंद्र कुशवाहा कहां जाएंगे क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर तेजस्वी को नेता मानने से इनकार कर दिया था। इस बात की भी चर्चा जोरों पर थी कि वह एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों को इस पर संदेह था। आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात आज मीडिया के सामने रख दी। महागठबंधन में अपनी पार्टी की स्थिति के बारे में स्पष्ट राय नहीं बनने के कारण कुशवाहा काफी समय से नाराज चल रहे थे।

टिप्पणियाँ

Popular Post