दुखदः प्रेमांजलि मासिक पत्रिका के संपादक आशुतोष ममगाईं का निधन


देहरादून / प्रेमांजलि मासिक पत्रिका और हिमालय न्यूज के संपादक आशुतोष ममगाईं का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोहपर 1 बजे उन्हें बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ कि उनका निधन हो गया। आशुतोष ममगाईं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखियाल निशंक के मीडिया सलाहकार भी थे। पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकार, युवा नेता एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता आशुतोष मंमगाईं के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


Source :Agency news


टिप्पणियाँ

Popular Post