लखनऊ/ यूपी: राजधानी के दारुलशफा की दीवारों पर विवादित पोस्टर, योगी आदित्यनाथ के साथ कई बड़े मंत्रियों का विवादित पोस्टर


लखनऊ/ राजधानी के दारुलशफा की दीवारों पर विवादित पोस्टर, योगी आदित्यनाथ के साथ कई बड़े मंत्रियों का विवादित पोस्टरउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर दारुल सफा के विधायक निवास की दीवारों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई के बड़े मंत्रियों का विवादित पोस्टर चिपकाया गया है. इस तरह का विवादित पोस्टर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव छात्र सभा विकास यादव के निवेदन में चस्पा कराये गए है.


गौर करें- पोस्टर में दर्शाये गए पात्र कुछ इस प्रकार से है, क्रमशः


1- ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार को लेकर लगाया गया पोस्टर.


2- पोस्टर में ब्राह्मणों पर फरसे से मुख्यमंत्री योगी द्वारा हमला.


3- उनके पीछे केशव प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी के कई नेता का पोस्टर में लगाया गया फोटो.


4- बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ, बंद करो ब्राह्मणों पर अत्याचार, ना भ्रष्टाचार ना गुंडाराज अबकी बार अखिलेश सरकार.


5- पोस्टर में डॉक्टर और करोना पेशेंट को दर्शाते हुए लिखा गया हैकि करोना महामारी की आड़ में धन उगाही.


6- भगवान परशुराम की फ़ोटो के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दिखाया गया है ब्राह्मणों का रक्षक.


समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव छात्र सभा विकास यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके मंत्रियों का विवादित पोस्टर लगाया गया है. फिलहाल विवादित पोस्टर को निकाला जा रहा है. आपको बता देकि समाजवादी पार्टी के द्वारा विवादित पोस्टर का यह पहला मामला नहीं है, कई मौकों पर इससे पहले भी सरकार को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा इस तरह के पोस्टर लखनऊ के प्रमुख जगहों पर लगाये गए है.


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post