रामनगर- बाघ ने वनकर्मी पर किया हमला, घायल वनकर्मी के सिर में लगे 57 टांके


वन्य जीवों के इंसानों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं, अब तक कई वन कर्मियों पर जंगली जानवरों के हमले हो चुके हैं। वहीं खेतों व जंगलों में काम करने गए लोगों पर भी वन्य जीव हमले कर चुके हैं। एक बार फिर रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में जंगल गश्त कर रहे वन कर्मियों पर बाघ ने हमला बोल दिया। जिसमें एक वनकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। वन कर्मियों द्वारा हवाई फायर करने पर किसी तरह से वन कर्मी को बाघ के चंगुल से छुड़ाया गया। घायल वन कर्मी को रामनगर के एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के वनकर्मी वन दरोगा नवीन पपनै के नेतृत्व में बिजरानी रेंज में गश्त कर रहे थे। तभी फूलताल के पास घात लगाए एक बाघ ने वन कर्मियों की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें बाघ ने वन कर्मी गोपाल सिंह अधिकारी उम्र 58 साल को दबोच लिया। इतने में अन्य वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी तरह से गोपाल सिंह को बाघ के चंगुल से छुड़ाया। और घायल गोपाल को रामनगर के एक निजी चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है।


घटना पर बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया कि बाघ ने घायल गोपाल के सिर पर हमला किया है। घायल गोपाल का इलाज करने वाले बृजेश चिकिसालय के सर्जन डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि घायल गोपाल के सिर में 57 टाँके आये है। और अब वह खतरे से बाहर है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ