बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में 10 हजार का आंकड़ा पार/ आज 389 मामले / नौ और लोगों की मौत


देहरादून / उत्तराखंड में आज 389 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। अब एक्टिव मामले 3547 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 9 और पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है, जिनमें से 6301 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।


आज सर्वाधिक मरीज हरिद्वार जनपद में आए हैं। यहां 178 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें 69 मरीज पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे, जबकि 109 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।


इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले से 110 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां 38 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।


अल्मोड़ा जिले से आज 6 लोग पॉजिटिव पाए गए। चमोली से भोजन 6 मरीज पॉजिटिव आए। चंपावत से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। देहरादून से 41 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पिथौरागढ़ जिले से 10 लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रप्रयाग से आज एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। टिहरी गढ़वाल से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उत्तरकाशी जिले से दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।


आज शाम को 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 7394 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 389 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज 167 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया और 5140 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।


अब तक प्रदेश में 193925 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर प्रदेश में 62.88% है। प्रदेश में अब कुल कोरोना मामले 10021 पर पहुंच गया है। जिनमें से 6301 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में विभिन्न बीमारियों के चलते कुल 134 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है और 39 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं




Source :Health bulletin UK govt 


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post