उत्तराखंड विधानसभाध्यक्ष ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


देहरादून / उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो महान संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि लोगों को श्री कृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए। उनके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों एवं संस्कारों से आने वाली पीढ़ी का निर्माण कर प्रदेश एवं देश के परंपराओं को संरक्षित करने में योगदान देना चाहिए।


विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से पारस्परिक प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, शांति एवं कोरोना महामारी के इस संकट में सामाजिक दूरी बनाते हुए जन्माष्टमी पर्व को मनाने का आह्वान किया है।


Source :Znews


टिप्पणियाँ

Popular Post