कानपुर अपहरण कांड : उत्तर प्रदेश मे दम तोड़ चुकी कानून व्यवस्था- प्रियंका गांधी


कानपुर: उत्तर प्रदेश मे लगातार हो रहे अपराध थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसी बीच कानपुर देहात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिसमे संजीत के अपहरण के बाद फिरौती दिलाने और फिर उसकी हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों ने कानपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। 


वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है-उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। 


उन्होने आगे कहा विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या। पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और उनकी हत्या कर दी गई। एक नया गुंडाराज आया है, इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।


Source :Agency news 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post