आई.सी.यू. कक्ष गेल इंडिया बनकर तैयार, विधायक केदार सिंह ने जनता को दी सौगात


बड़कोट– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पालिका बड़कोट के आई.सी.यू. कक्ष का लोकार्पण करते यमुनोत्री क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय विकास पुरुष आदरणीय विधायक केदार सिंह रावत विधायक ने उक्त आई.सी.यू. कक्ष गेल इंडिया से स्वीकृत करवाया था, जो बनकर तैयार हो गया.


आज विधायक के कर कमलों द्धारा जनता को समर्पित किया गया. उक्त आई.सी.यू कक्ष के बनने से गम्भीर बीमार एवं गरीब असहाय लोगों के लिए जीवनदायी का कार्य करेगी। क्योंकि आई. सी. यू. सेन्टर न होने से गरीब बीमार लोगों को जिनको की आई. सी. यू .हेतु आवश्यकता होती थी. उन जरूरतमद लोगों को देहरादून के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।


क्योंकि नगर पालिका बड़कोट यमुनाघाटी का बहुत बडा क्षेत्र है। क्षेत्र की समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री केदार सिंह रावत ने जनता की सुविधा के लिए आई.सी.यू. कक्ष की सौगात दी. जो कि सभी जरूरी उपकरणों से सुशोभित है. विधायक ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए.


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट एवं यमुनोत्री विधानसभा के सरकारी हस्पिटलों में कई डाक्टरों की तैनाती करवाई। क्योंकि स्वास्थ्य ही मनुष्य का पहला धन है.


उक्त आई.सी.यू. कक्ष के लोकार्पण में विधायक के साथ सम्मिलित अधिशासी अभियन्ता पी0 डब्लू डी0 गर्ग सहायक अभियन्ता आलोक तोमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के चिकित्सा प्रभारी बहुत ही सरल स्वभाव व जनता के प्रति समर्पित डॉक्टर अंगद राणाा डॉक्टर रोहित भण्डारी डॉक्टर पवन रावत डॉक्टर अंकिता चौहान डॉक्टर अंकिता पुरोहित डॉक्टर हरदेब रावत फार्मस्सिट एलम सिह पंवार विजेन्द्र कैन्तूरा साथ ही सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source :khabar india


 


 


टिप्पणियाँ