शपथ समारोह के बाद सिंधिया ने दिया बड़ा बयान, कही ऐसी बात जानकर रह जाएंगे हैरान


भोपाल। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजभवन में शपथ समारोह के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा- 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव होने हैं, मेरी जनता 15 महीने की भ्रष्टों की सरकार को जवाब देगी। न्याय के रास्ते पर चलना हम सबका धर्म है। अगर उसके लिए युद्ध भी करना पड़े तो ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा पहली पंक्ति में खड़ा रहेगा।


सिंधिया ने यह भी कहा- ‘अब मैं देख रहा हूं कि पिछले दो महीने से ये लोग (कांग्रेस) लोग चरित्र को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि टाइगर अभी जिंदा है।’ राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार भोपाल आए सिंधिया ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह भोपाल के दो दिन के दौरे पर आए हैं।



मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया


मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया


 


 सिंधिया ने कहा- ‘हर चुनाव में चुनौती होती है, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता जागरूक है। 15 महीने की सरकार (कमलनाथ सरकार) ने यहां पर हर तरह का भ्रष्टाचार फैलाया। लोगों के साथ वादाखिलाफी की गई। भाजपा की शिवराज सिंह सरकार ने हमेशा जनता की सेवा का रास्ता अपनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 24 की 24 सीटों में भाजपा का झंडा बुलंद होगा। 15 महीने की भ्रष्टों की सरकार को मेरी जनता जवाब देगी।’


सिंधिया के मुताबिक- ‘मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार जनसेवकों का विस्तार है। यहां पर सिंहासन पकड़ने के लिए गलत तरीके अपनाए गए। आज शिवराज जी के जनसेवकों की सेना का गठन हुआ है। सभी जनसेवक मंत्रियों से एक ही निवेदन है कि हमें अपने प्रदेश की आवाज को बुलंद करना है। हर एक वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम करना है। एक विकासशील सरकार बने और देश के सामने मध्य प्रदेश का सीना चौड़ा हो।’


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post