EXCLUSIVE: प्रदेश में प्रवासियों के लौटने के बाद बढ़ेगा अपराध।आईजी को हुआ आभास


रिपोर्ट- कमल जगाती


नैनिताल। कुमाऊं के नवनियुक्त आईजी अजय रौतेला ने नैनीताल कार्यालय में कहा कि, उन्हें आभास हो रहा है कि, प्रदेश में प्रवासियों के लौटने के बाद सामाजिक समस्याएं सामने आएंगी और अपराध बढेगा। बुधवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कने के बाद आज आईजी पत्रकारों से रूबरू हुए। आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि, प्रवासी भारी मात्रा में क्षेत्र में पहुँच रहे ही। जिससे आने वाले समय में सामाजिक समस्याएं और अपराधो में बढ़ोतरी होने की आशंका है।


ऐसे मामलों से पुलिस और जनता को सावधान रहने की जरूरत है। अजय रौतेला ने ये भी कहा कि, कोरोना के बाद से काफी बदलाव आए है। जिसमे सोशियल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइज, मास्क और क्वारंटाइन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जनता को भी नियमो का पालन कराना, एक चुनौती रहेगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में नशे के कारोबार को खत्म करने पर तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि, इस पर कार्यवाही की जाएगी ताकि युवाओं को नशे के गर्त में जाने से बचाया जा सके। अजय रौतेला ने नैपाल और चीन बॉर्डर में इंटेलिजेंस को आधुनिक बनाने के साथ पुलिस को भी सचेत रेहने की बात कही है।


Source :Bright news


 


टिप्पणियाँ

Popular Post