"शहीदों को नमन कार्यक्रम" में कांग्रेस ने किया शहीदों को याद।


डोईवाला/ +आज अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर गलवान में शहीद जवानों को "शहीदों को नमन कार्यक्रम" के तहत पूरे देश मे शहीद स्मारकों पर शहीदों को नमन किया गया।।



डोईवाला विधानसभा में भी विभिन्न शहीद स्मारकों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारकों में जाकर गलवान शहीदो को नमन किया।।



 भानियावाला शहीद राजेश नेगी स्मारक पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा शांति मौन रखा औए शहीदों को श्रद्धांजलि दी । उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा चीन द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर सैनिको पर हमला किया गया और इसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए,हमारे वीर सैनिकों ने उनका डटकर मुकाबला किया और उन्हें भारतीय सीमाओं पर घुसने का प्रयास को विफल करने का पूरा प्रयास किया।।



कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा चीन पर सरकार ने मजबूत नीति नही अपनाई औऱ कारण है चीन आये दिन सीमाओं पर कब्जे का प्रयास कर रही है,जिसमे मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए।।


मौके किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमेद बोरा,गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल,राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री,नगर अध्यक्ष महेश लोधी, सोशल मीडिया अध्यक्ष अनुज कन्नोजिया, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,सेवादल अध्यक्ष साजिद अली,सभासद बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष आरिफ अली,आसिफ हसन,अंकित कुड़ियाल,सतनाम सिंह,रोहित नेगी,साहिस्ता आदि उपस्थित थे ।


Source :Pcc office 


 


 


टिप्पणियाँ