लखनऊ: प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की लाठी चार्ज


लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। समझाने पर नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।


शुक्रवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता विधानसभा के सामने पहुंच गए और वहां पर प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता सरकार विरोधी हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। वह मोदी और योगी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर हिरासत में लिया और बाद उन्हें कैंट थाने ले जाया गया।


यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते पखवाड़े से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक समस्‍याओं से गुजर रहा है। साधारण लोगों के लिए रोजी-रोटी का संकट आ गया है। लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जीवन को और मुश्किल बना रही है। किसानों पर भी डीजल की महंगाई भारी पड़ रही है। आजादी के बाद पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गए हैं। इससे जनता में भारी आक्रोश है।


Source :Through E. Mail


टिप्पणियाँ

Popular Post