दबंगों ने धारदार हथियार से किया युवक पर हमला। युवक गम्भीर घायल


रिपोर्ट- संदीप चौधरी


रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें युवक लहुलुहान होकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गम्भीर अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसका उपचार जारी हैं।


 


आपको बता दें कि, रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के माहिग्राम निवासी शाहरुख किराने की दुकान पर कुछ सामान खरीदने निकला था, जिसके बाद घात लगाए बैठे दबंगों ने शाहरुख पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें शाहरुख को गम्भीर चोटे आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल शाहरुख को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जंहा उसका इलाज जारी है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।


Source :Through E. MAIL


टिप्पणियाँ

Popular Post