ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से ऑक्सीजन सपोर्ट पर

कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के दो दिन बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत शुक्रवार को काफी बिगड़ गई। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।



नई दिल्ली : कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के दो दिन बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत शुक्रवार को काफी बिगड़ गई। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।


55 वर्षीय जैन को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एक अन्य कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में भर्ती कराया गया था।


उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।


कोरोनोवायरस के लक्षण नजर आने के बाद इस सप्ताह जैन का दो बार टेस्ट किया गया। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई की समस्या थी। बुधवार को कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे।


वह रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच हुई एक बैठक में उपस्थित थे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शामिल हुए थे।


आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना भी कोरोना से संक्रमित हैं और फिलहाल घर पर क्वारंटीन में हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Post