21 जून को पहला सूर्य ग्रहण


वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा यह सूर्य ग्रहण राजनीतिक एवं कूटनीतिक मोर्चे पर विशेष संयमित एवं सावधान रहने का संदेश देगा। ग्रहण का प्रभाव आम जनमानस पर गहरा पड़ेगा।


 


21 जून रविवार को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।।


 


यह ग्रहण भारत वर्ष में पूर्ण रूप से दृष्टिगोचर होगा। भारतीय समय अनुसार ग्रहण सुबह 10:24 पर शुरू होगा, जिसका मोक्ष दोपहर 1:48 पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 24 मिनट होगी। पृथ्वी लोक पर 20 जून की रात्रि 10:24 से आरंभ हो जाएगा।


 


यह चूड़ामणि नामक अति महत्वपूर्ण ग्रहण होगा, जिसमें यंत्र मंत्र साधना से मानव जीवन की समस्त समस्याओं का निराकरण हो सकेगा ग्रहण काल में जब तक और दान करने से ग्रह पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। ग्रहण काल में भोजन आदि का निषेध है। बाल वृद्ध रोगियों के लिए यह नियम नहीं है। ग्रहण पर्व काल में स्नान दान बहुत पुण्य दायक कहा गया है। यह ग्रहण मृगशिरा आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि मैं होगा। अतः अशुभ होने से वृष मिथुन कर्क वृश्चिक मीन राशि वालों को यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए । धन्यवाद आप सभी को।


 


                     सादर सहित


 


     आचार्य मनोज शर्मा डिडवाण


 


 


टिप्पणियाँ