EXCLUSIVE: कल 80 तो आज 75 नए कोरोना संक्रमित। कुल आंकड़ा 2177, सस्वस्थ 1433


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े चिंता के विषय बनते जा रहें है। ज्ञात हो कि, जब प्रदेश में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी तब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बेहद कम था पर देखते ही देखते लॉकडाउन के अंतिम चरण के बाद कोरोना के आंकड़ा इस कदर बढ़ेगा यह प्रदेशवासियों के लिए सोच पाना मुश्किल था। एक ओर जैसे-जैसे कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है ठीक वैसे-वैसे प्रदेश की जनता में भय बढ़ता ही जा रहा है।


 


बता दें कि, प्रदेश में आज कुल संक्रमितों की संख्या 2177 पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार आज कुल 75 मामले सामने आए हैं। हालांकि अब मात्र 744 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी 1433 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 26 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते पहले से ही अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे थे। इसके अलावा 15 संक्रमित अन्य राज्यों में माइग्रेट कर गए हैं। शाम जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 50 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर को भी 25 मरीज पाए गए थे।


 


इन जिलों से मिले आज संक्रमित


 


● अल्मोड़ा जनपद से 14 मरीज सामने आए हैं।


● बागेश्वर से 7 मरीज सामने आए हैं।


● पिथौरागढ़ जनपद से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


● नैनीताल जनपद से 8 लोगों में पुष्टि हुई है।


● हरिद्वार जिले से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


● देहरादून से 4 मरीज पाए गए हैं।


● टिहरी गढ़वाल से 28 मामले सामने आए हैं। इनमें दो लोग नासिक, तीन मुंबई, एक राजस्थान 8 संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए और 11 लोग हिंडोलाखाल स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं।


● पौड़ी गढ़वाल से 2 लोग संक्रमित पाए गए।


अब तक 67% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में कुल 2177 में से मात्र 744 एक्टिव मामले हैं।20200619 211943


 


hb 18


प्रदेश में अब तक कुल 43,438 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 1,350 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 37 लोग आज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी भी 4,463 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में 66.90 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसे फिलहाल राहत के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान में पांच जनपदों के 88 गांवों एवं मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इन इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।



टिप्पणियाँ