योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह जी का निधन, शोक में डूबा उत्तराखंड

 



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी का सुबह १०.४४ बजे स्वर्गवास हो गया. वे ८९ वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनके पार्थिव शरीर को १२.३० बजे दिल्ली ऐम्स से पैतृक गांव लाया जा रहा है। महंत योगी ने अपने पिताजी की मृत्यु के बावजूद Covid के लिये बनायी Team11 के साथ meeting संपन्न की, संतों की हत्या मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से हत्यारों के विरूद्ध कठोर कदम उठाने के लिए फोन पर वार्ता की और निरंजनी अखाड़े से भी विमर्श किया। उसके पश्चात वे एकांत वास में चले गये। ये एक कर्मयोगी की अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।
श्री आनन्द सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर से समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी शोक संतप्त लोग शोशल मीडिया पर अपने भाव प्रकट करते हुए भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित कर रहे हैं। 
उनको श्रध्दांजलि देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि “लंबे समय से AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। उपचार के दौरान जब भी मैं उनसे मिला हमेशा उनके चेहरे की मुस्कान उनके स्वस्थ होने का एहसास दिलाती, लेकिन आज हमारे बीच से उनका यूँ चला जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें”। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि “आनंद सिंह बिष्ट जी मूल रूप से उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे एवं फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए थे, उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें” पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय भट्ट और शतीश लखेड़ा जैसेे लाखोंं लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इंडियन आइडल परिवार उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करता है


टिप्पणियाँ

Popular Post