उत्तराखंड से हो रहा दूर कोरोना। 186 रिपोर्ट नेगेटिव। 37 पर अटका आंकड़ा

 



देहरादून। उत्तराखंड के लिए बीते कुछ दिनों से लगातार राहतभरी खबर आ रही है। आज गुरुवार को भी प्रदेश में कोरोना की भेजी गई सभी 186 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे और उत्तराखंड सरकार ने भी राहत की सांस ली है। उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-11 से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सभी 186 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अभी तक 9 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इस प्रकार अभी तक उत्तराखंड में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 37 है।                               


टिप्पणियाँ