नव दंपत्ति ने लगाया मौत को गले। जंगल में लटके मिले शव

 



विकासनगर। तिपरपुर गांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए दो शव मिले जो कि दोनों शव पति पत्नी के है। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिपरपुर गांव के जंगल में एक पेड़ से लटक कर नव दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने करीब चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते गांव के लोग पंजाब से लौटे थे। एहतियात के तौर पर इन सभी को गांव के एक स्कूल में ठहराया गया था। यही सभी के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी।


इन ही में मृतक (उम्र 21) भी था। बताया जा रहा है कि, बीते मंगलवार की शाम को उसकी पत्नी (उम्र 19) उससे मिलने स्कूल आई थी। जिसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं चल रहा था। बुधवार की सुबह जब दोनों नही दिखाई दिए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। गांव के आस-पास के जंगल में भी उनकी तलाश की गई। शाम करीब चार बजे दोनों के शव जंगल में एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि, दोनों ने प्रेम विवाह किया था। और आत्म हत्या के कारणो की जा रही है।


टिप्पणियाँ

Popular Post