स्वदेशी जागरण मंच महिला इकाई ने रुड़की नगर निगम आयुक्त को वितरित हेतु सौंपे सैकड़ो मास्क


स्वदेशी जागरण मंच की जिला महिला प्रमुख नीरज सिंह द्वारा नगर निगम आयुक्त नूपुर वर्मा को स्वदेशी महिला इकाई द्वारा तैयार सैकड़ो मास्क जरूरतमंदो में वितरित करने के लिए दिए गए। साथ ही साथ 25kg आटा, चावल, नमक खाद्यसामग्री भी दी गयी।


 












Swadeshi_Jagaran_Manch , znews365
Swadeshi_Jagaran_Manch



जैसा कि अवगत है कि नीरज सिंह द्वारा लगातार इस महामारी के समय सैकड़ो फेस मास्क बना कर पुलिस विभाग पत्रकार बंधुओं, निगम कर्मचारी, ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एवं जरूरतमंद लोगों को दिए जा चुके है। उन्होंने बताया कि इन मास्क को आप धो कर बार बार इस्तमाल कर सकते है। जिस वजह से ये ज्यादा चलते है। साथ ही उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री उनकी एक मित्र ने उनके मद्यम से गुप्त दान के रूप में दी गई है।
















Swadeshi_Jagaran_Manch , znews365
Swadeshi_Jagaran_Manch




उन्होंने बताया कि उनके इस के काम में उनके साथ विशेष रूप से स्वदेशी महिला इकाई की सुनीता, पुष्पा, बबीता, रजनी आदि लगातार दिन-रात मेहनत कर अपने अपने घरों में ही सूती कपड़े के मास्क तैयार कर रही है। उनका उद्देश्य हर गरीब असहाय तक कपड़े के मास्क पहुंचाने का है। लॉक डाउन के चलते कपड़े की दिक्कत आ रही है मगर जैसे भी करके कपड़े का प्रबंध किया जा रहा है। मास्क वितरित करने के लिए लॉक डाउन एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पूरे तरीके से पालन किया जा रहा है ओर इस प्रार्थना के साथ कि ईश्वर जल्दी ही इस महामारी से हमारे देश को छुटकारा दिलाएं जब तक देश इस महामारी से बाहर नही आ जाता तब तक वह इसी तरह समाजहित में कार्य करती रहेंगी।


टिप्पणियाँ

Popular Post