मसूरी वुडस्टॉक स्कूल बाईपास के पास  लेपर्ड दिखने से हड़कंप

मसूरी/ देहरादून/ इंसान की तरह जानवर भी आजादी के साथ विचरण करने की लालसा रखते हैं| लेकिन बढ़ते जनसंख्या घनत्व और इंसानी दखल से जानवरों के दायरे भी  महदूद हो गए हैं| लेकिन लॉक डाउन के चलते जब इंसान अपने घरों में रहने को मजबूर है और सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी कम हो गया है तो पर्यावरण पर भी साफ असर देखा जा रहा है| ऐसे में नदी तालाबों का पानी स्वच्छ और साफ तथा दूर से पहाड़ भी साफ नजर आने लगे हैं| ऐसे में पशु पक्षी भी निश्चिंत होकर सड़कों पर विचरण कर रहे हैं| ऐसी ही एक घटना  कैमरे में कैद हुई जब एक लेपर्ड मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल बाईपास पर घूमते हुए कैमरे में कैद हुआ|  लेपर्ड की खुले आम रात के समय घूमने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया| बहराल लेपर्ड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है| इस बाबत जब प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी कहकशा नसीम जी से बात करी तो  बेहद सादगी और एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की तरह उन्होंने इस बाबत  हमें बताया कि हमने स्कूल  प्रशासन को अलर्ट कर दिया है चुकी अब फायर सीजन भी है इसलिए वन विभाग भी इस तरफ से  निरंतर निगरानी रखे हुए हैं|                                                                                                                           सहायक संपादक सलीम रजा की  प्रस्तुति


टिप्पणियाँ