जैन मंदिर से कीमती सामान चोरी, मचा हड़कंप…

इटावा- नया शहर स्थित श्री आदिनाथ चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से रविवार के तीसरे प्रहर में चोरों ने चोरी की घटना की। लॉकडाउन के चलते मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहता है, इसलिए चोरों ने पीछे की तरफ गली से आकर जंगला तोड़कर चोरी की। श्री आदिनाथ चंद्रप्रभु की अष्टधातु की मूर्ति मौका मुआयना के दौरान मंदिर की सीढ़ियों के पास प्लास्टिक की बोरी में मिल गई लेकिन अन्य कीमती सामान न मिलने से उसकी बरामदगी की कोशिश में पुलिस जुटी है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी डा. रामयश सिंह, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर मो. हामिद, नया शहर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ मिश्रा पहुंचे।
मंदिर से महावीर प्रसाद जैन का मकान जुड़ा है। लॉकडाउन लागू होने के बाद वह अपने दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए थे। ऐसी स्थिति में मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहता है और पुजारी विकास जैन व पवन जैन पीछे गली के दरवाजे से आकर जलाभिषेक करते हैं। पुजारियों को मंदिर में चोरी की जानकारी आज तड़के करीब साढ़े पांच तब हुई जब वे नित्य की भांति जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। उन्होंने श्री आदिनाथ चंद्रप्रभु की अष्टधातु की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, पांडु शिला, एलसीडी टीवी, सीसीटीबी की डीबीआर, दानपेटी पायी। तब इसकी जानकारी श्री दिगंबर जैन विकास समिति के संरक्षक महेंद्र कुमार जैन, अध्यक्ष सुदर्शन जैन के साथ ही सदर कोतवाली पुलिस को दी। डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान सीढ़ियों के पास बोरी में रखी मूर्ति मिल गई, चोर इसको नहीं ले जा सके थे। मंदिर के आसपास मुआयना में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे गए तो रात करीब ढाई बजे चार लोग मंदिर के पास नजर आए। इसी क्रम में विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते सभी जैन मंदिर बंद हैं, जिससे मंदिरों में चोरी होने का प्रबल अंदेशा रहता है। पुलिस मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन सहित प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई है।


टिप्पणियाँ

Popular Post