देवबंद में क्वारेंटॉइन 13 और लाेगाें की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव, सहारनपुर में 65 हुए कोरोना मरीज

 



सहारनपुर। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से सटे सहारनपुर में कोरोना ( Corona Virus) के 14 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।शनिवार को जाे 14 नए मामले सामने आए हैं इनमें 13 वाे हैं जाे देवबंद में क्वारेंटॉइन किए गए थे। यानी देवबंद में शऩिवार काे भी 13 और नए मामले सामने आए हैं और एक मामला गंगाेह का सामने आया है। इस तरह सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हाे गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि नाेएडा लैब से दाे लिस्ट मिली हैं। इनमें से एक लिस्ट में 133 और दूसरी लिस्ट में 50 लाेगाें की रिपाेर्ट आई है। इन दाेनाें लिस्ट में में कुल 14 मामले पॉजिटिव आए हैं।सहारनपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ते ग्राफ ( Corona Virus Infection ) काे देखते हुए देवबंद को पूरी तरह से सील किया जा चुका है। सहारनपुर के भी कई क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। देवबंद में शुक्रवार काे सात नए मामले सामने आने के बाद एसएसपी स्वयं बाइक पर निकले थे और शहर में पुलिसिंग की व्यवस्था परखी थी।इससे पहले जिलाधिकारी और एसएसपी देवबंद पहुंचे थे और देवबंद में सभी पुराने पास निरस्त करते हुए पूरे देवबंद को सील कर दिया गया था। अब 14 और मामले सामने आने के बाद सहारनपुर के लिए संकट जैसे हालात हो गए हैं। इससे भी अधिक परेशानी की बात यह है कि, अभी भी सहारनपुर के लोग मानने को तैयार नहीं हैं और अभी भी लाेगाें काे घरों से बाहर निकलने से राेकने के लिए पुलिस काे मेहनत करनी पड़ रही है।


टिप्पणियाँ

Popular Post