‘‘उड़त गुलाल लाल भये बदरा’’ सदभाव के रंगों से रंगारंग मनाया गया होली महोत्सव

 


 




हरिद्वार/देहरादून उत्तराखण्ड पत्रकार महांसंघ के तत्वाधान में शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार में फूलों की होली महोत्सव का आयेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द ब्रहमचारी, उत्तराखण्ड पत्रकार महांसंघ के अध्यक्ष राकेश वालिया, अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुश्री सारिका प्रधान व इन्डियन आईडल के प्रधान संपादक अनिल कक्कड़ ने दीप प्रज्ववलित करके किया। समारोह को सम्बोधित करते हुये स्वामी कैलाशानन्द ब्रहमचारी महाराज ने कहा कि होली के दिन सभी गिले-शिकवे को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं होली के रंग सभी को आपस मे मिलाते हैं। अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी यपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि रंग-रंग का लोकप्रिय पर्व होली बसंत का संदेशवाहक राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग है। सुश्री सारिका प्रधान ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऋतुराज का आगमन ही प्यार और सदभाव का संदेश देता है, बसंत के आगमन के साथ ही फाल्गुनी बयार पूरे आभामडल में प्रेम का संदेश फैला देती है। होली रंगों का पर्व है जिसके विभिन्न रंगों में रंगकर दूरियां भी करीबी में बदल जाती हैं। समारोह में शान्ति कुंज हरिद्वार के कलाकारों के द्वारा भजन की प्रस्तुति देकर पूरे समारोह को भक्तिमय बना दिया ता वहीं  कौशिक क्रिएशंस के बैनर तले बच्चों के द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुति देकर समारोह को और भी रंगीन बना दिया था। समारोह का संचालन गीतकार रमेश रमन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौैधरी, वर्षा कुकरेती,निशांत चौधरी, विकास सैनी, स्वामी राधाकांताचार्य, समाज सेवी विशाल गर्ग, मनोज कश्यप, मोहनराजा अनिल विष्ट, नरेन्द्र प्रधान, सनोज कश्यप वगैरा उपस्थित थे। 


टिप्पणियाँ